जौनपुर। जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के बामी गांव में बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश में गिरे वज्रपात से भाई—बहन की मौत हो गयी। घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मासूमों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई में जुट गयी है। बताते हैं कि उक्त गांव में बुधवार को दोपहर बाद बदले मौसम से झमाझम बारिश हो रही थी। इस दौरान एक आम के पेड़ पर वज्रपात हुआ। इस घटना के दौरान जिलाजीत पाल के आठ वर्षीय पुत्र उज्जवल पाल और पांच वर्षीय पुत्री शिक्षा पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। अचानक दोनों की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस समाचार को जिसने भी सुना वह अवाक रह गया। इधर सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के जरिए दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंवारा पुलिस भी कार्रवाई में जुट गयी है।
एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस
एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस जौनपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए देर रात एसपी जौनपुर ने किया आधा द...
September 26, 2023
जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से सगे मासूम भाई-बहन की मौत
Namo TV Bharat June 17, 2020
जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से सगे मासूम भाई-बहन की मौत
NAMO TV BHARAT

टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023