पुलिस ने चाँदपुर बालू मण्डी के पास युवक को गोली मारने वाल...
लाइनबाजार पुलिस ने लालू यादव को गोली मारने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार लाइनबाजार पुलिस ने चाँदपुर बालू मण्डी के पास लालू यादव को गोली मारने वाल...
January 31, 2023
जौनपुर: अस्थाई जेल से फरार मोनू गौतम का नहीं लगा सुराग
Namo TV Bharat June 23, 2020
जौनपुर। अस्थाई जेल से फरार जालसाजी के आरोपी मोनू कुमार गौतम का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। लाइनबाजार थाने की पुलिस का दावा है कि संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्ता र कर लिया जाएगा। पचहटिया स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज को अस्थाई जेल बनाया गया है। नए बंदियों को इसी अस्थाई जेल में पहले क्वारंटीन किया जाता है। कालेज की दूसरी मंजिल पर रखे गए हत्या के मामले में आरोपी राजू चौहान और जालसाजी का आरोपी मौनू गौतम दोनों 18 जून की रात एक साथ फरार हो गए थे। मामले में केस दर्ज कर लाइनबाजार थाने की पुलिस छानबीन में जुटी है। लाइनबाजार थाने की पुलिस ने हत्यारोपी बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी राजू चौहान को 20 जून को सुबह कलीचाबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके साथ फरार मोनू गौतम का पुलिस अभीतक सुराग नहीं लगा सकी। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि अस्थाई जेल से फरार जालसाजी के आरोपी मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजाधरमऊ गांव निवासी मोनू कुमार गौतम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। उसके बारे में कुछ अहम सुराग भी मिले है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022