एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस
एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस जौनपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए देर रात एसपी जौनपुर ने किया आधा द...
September 26, 2023
टिड्डी दल पहुंचा जौनपुर डर से सहमे किसान
Namo TV Bharat June 25, 2020
जौनपुर। पूर्वांचल के किसानों के लिए चिंता भरी खबर है। टिड्डी दल ने जौनपुर में प्रवेश कर गया है। बृहस्पतिवार की सुबह मछलीशहर, बरईपार, सिकरारा, बदलापुर, बक्शा रामपुर रामनगर क्षेत्र में इसका असर दिखा। जमीन से करीब 50 मीटर ऊपर टिड्डियों का दल एक किमी के दायरे में फैला हुआ है। उनकी दस्तक से किसान सहम गए है। थाली, घन्टा आदि माध्यमों से शोर कर लोगों ने उन्हें भगाया। यह दल पश्चिम से पूरब की तरफ बढ़ रहा है। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार की सुबह उठते ही आकाश में आवाज सुनकर जब लोगों ने ऊपर देखा तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। हवा के कारण ऊपर उड़ रहा दल कसेरू पूरे दयाल भानपुर नोनेरा के पास
जब कई खेतों में एक साथ नीचे आया तो वहां खेल रहे बच्चे डर से भाग गए। कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ भी लिया। किसान बृजेश पटेल ने बताया कि काफी ऊंचाई पर लगभग एक किमी के क्षेत्रफल में टिड्डियों का दल उड़ रहा था। टिड्डी दल पश्चिम से पूरब की तरफ जा रहा है। और उनका पूरा ध्यान फसल देख जब नीचे आया। फिर हवा चलने से पूरब की तरफ दल बढ़ता जा रहा है। युवक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वह बाजार से आ रहा था। मुकुंदीपुर भट्ठे के पास जब दल नीचे आया तो अंधेरा जैसा लगाने लगा। कुछ फसलो पर भी जाकर बैठ जा रही थी।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023