एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस
एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस जौनपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए देर रात एसपी जौनपुर ने किया आधा द...
September 26, 2023
पूर्व मंत्री जगदीश राय के आवास पर मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन ।
Namo TV Bharat July 01, 2020
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अलग अलग रहकर सपाईयों ने अपने अपने क्षेत्र में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ अखिलेश के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर सपाईयों ने अखिलेश यादव को 2022 में पुनः सूबे के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया ।
पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय के आवास जफराबाद विधानसभा के कबीरूद्दीपुर गांव में अखिलेश यादव का 46 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। पहले जगदीश राय ने केक काटा उसके बाद पौध रोपण
,हाईस्कूल इण्टर के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। अंत में पात्रों को राशन बांटा गया। इस मौके पर श्री राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दीर्घआयु होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी में सपा की सरकार बनाने व पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तन,मन और धन से लग जाय। उन्होने कहा कि सही मायने में सपा ही किसानों,मजदूरो, नौजवानों ,व्यापारियों समेत हर वर्ग की हितैषी है। अखिलेश ही यूपी को सजां सवार सकते है। वही उत्तर प्रदेश को तरक्की पर लाकर हर युवा को रोजगार मुहैया करा सकते है।
सपा नेता दिनेश यादव फौजी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में डा. राममनोहर लोहिया के पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को और सशक्त व मजबूत बनायें। इस महामारी में असहायों एवं जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सभी को आगे आना चाहिये। इस अवसर पर अनिल यादव फौजी प्रधान, मेवालाल यादव, मुकेश यादव, रवि यादव, राकेश यादव, मोनू यादव, अवधेश, भीम यादव, अजय प्रजापति, सचिन यादव, राज यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023