कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार क...
कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार किया लाखों का सामान मुजफ्फर महफूज कौशांबी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड में राहुल बजा...
January 30, 2023
भदोही में बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ कुर्की का आदेश
Namo TV Bharat February 09, 2021
भदोही में बाहुबली विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ कुर्की का आदेश
विष्णु मिश्र के खिलाफ चार अगस्त को गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था।
रिश्तेदार का फर्म और भवन हड़पने के आरोप में विधायक विजय मिश्र एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ चार अगस्त को गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था।
विजयमिश्र आगरा जेल में हैं जबकि रामलली जमानत पर चल रही हैं।
भदोही। विधायक विजय मिश्र की कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र की चल और अचल संपत्ति कुर्क होगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार की अदालत ने कुर्की का आदेश दे दिया है। साथ ही कुर्क की गई संपत्ति की रिपोर्ट आठ मार्च को उपलब्ध कराने को कहा है।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर निवासी रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने चार अगस्त 2020 को विधायक विजय मिश्र और उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र के साथ ही कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ भवन और फर्म हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमामले में विधायक की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एमएलसी अंतरिम जमानत पर चल रही हैं। आरोपित विष्णु मिश्र फरार चल रहे हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है।
इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हो रहे थे। विवेचक केके सिंह ने कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। अदालत ने आरोपित विष्णु मिश्र की चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है।
उधर, विजय मिश्र की बेटी रीमा पांडेय ने कहा कि विष्णु के नाम से कोई संपत्ति नहीं है। इसकी सूची भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद भी पुलिस दूसरे की संपत्ति कुर्क करना चाह रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022