थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले 3 अप...
थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले 3 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले अन्...
May 27, 2023
गुप्त नवरात्रि: आज से शुरू हो रहा माघ गुप्त नवरात्रि, जाने 9दिनों में क्या करे, क्या नहीं
Namo TV Bharat February 12, 2021
12 फरवरी 2021 से शुक्रवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है. मां दुर्गा की पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए, इसके बारे में यहां जानें.
खास बातें
- 12 फरवरी शुक्रवार से शुरू हो रही है माघ की गुप्त नवरात्रि
- 21 फरवरी रविवार को होगा गुप्त नवरात्रि का समापन
- मां दुर्गा की पूजा को गुप्त तरीके से करने से मिलता है फल
नई दिल्ली: जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि एक साल में 4 नवरात्रि है. चैत्र और शारदीय नवरात्र जो ज्यादा प्रसिद्ध हैं उनके अलावा साल में 2 बार गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) भी मनायी जाती है जो माघ (Magh) और आषाढ़ (Aashad) के महीने में आती है. गुप्त नवरात्रि ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है इसलिए इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. हिंदू पंचांग (Panchang) के अनुसार माघ महीने की नवरात्रि आज 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार से शुरू हो रही है जो 21 फरवरी दिन रविवार को समाप्त होगी क्योंकि इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की है क्योंकि षष्ठी तिथि 2 दिन है. गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों के साथ ही उनकी 10 महाविद्याओं की भी पूजा होती है.
गुप्त नवरात्रि पर बन रहे कई शुभ योग
ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा (Goddess Durga) की पूजा को जितना अधिक गुप्त तरीके से किया जाता है, पूजा का फल उतना ही अधिक प्राप्त होता है. इस साल माघ महीने की गुप्त नवरात्रि में कई शुभ योग भी बन रहे हैं जो हैं- सर्वार्थसिद्धि योग, त्रिुपष्कर अमृतसिद्धि और राजयोग. इन शुभ योगों के कारण गुप्त नवरात्रि के दौरान कोई भी शुभ और मंगल कार्य शुरू किए जा सकते हैं. इसके अलावा कलश स्थापना (Kalash Sthapna) के दिन यानी 12 फरवरी को शनि, गुरु, सूर्य, शुक्र और बुध का पंचग्रही योग मकर राशि में एक साथ बन रहा है जो इस दिन को और भी शुभ बना रहा है.
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
MASE REMOTE CONTROLS:CONTACT HERE FOR PREMIUM QUALITY TV,...
[caption id="attachment_468190" align="alignleft" width="300"] Ad.[/caption]
May 01, 2023