चंद्रवंशी एनर्जी पॉइंट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आन...
चंद्रवंशी एनर्जी पॉइंट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल चंचल गिरी जामताड़ा/कुंडहित, झारखंड। शनिवार की ...
April 01, 2023
विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस की मुख्यमंत्री चेहरा होंगी प्रियंका गांधी
Namo TV Bharat February 14, 2021
विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस की मुख्यमंत्री चेहरा होंगी प्रियंका गांधी
लखनऊ। यूपी में कांग्रेस को ऑक्सीजन देने के महाअभियान में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा होंगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की किसान रैली में बेहद सक्रिय होने के साथ वह पार्टी को ‘सियासी भंवर’ से निकालने प्रयागराज के संगम तक भी पहुंचीं। वहां पर संगम में तीन डुबकी लगाने के साथ कांग्रेस को पार लगाने के लिए हिंदुत्व की नई पतवार थाम ली है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश को मथने में लगी हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन को धार देने के साथ दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की मौत के बाद उनके घर जाकर सहानुभूति भी लेने के प्रयास में हैं। इसी बीच वह अचानक ही प्रयागराज पहुंची और मौनी अमावस्या पर संगम में तीन डुबकी लगाने के साथ ही नाव की पतवार भी संभाल ली। प्रयागराज में संगम से अरैल घाट पर वापसी के दौरान नाव की पतवार संभालने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का मन बना लिया है। जब से प्रियंका गांधी ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली है, वह हर मुद्दे पर नजर रखे हैं और सरकार से लगातार जूझ रही हैं। कांग्रेस के कर्ताधर्ता बताते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। इसकी घोषणा संभवत: सितंबर-अक्टूबर में हो। उससे पहले प्रियंका यूपी की नेता, हिंदू नेता और आम नेता की छवि बनाना चाहती हैं। संगम में खुद नाव की पतवार संभालना और बीते दिनों रामपुर के रास्ते में खुद गाड़ी का शीशा पोंछने के पीछे वीआइपी छवि मिटाने की भी कोशिश है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को संभालने का काम तो पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव का पद पाने के बाद 2019 से ही शुरू कर दिया था। उस समय पार्टी ने लोकसभा में अपनी परंपरागत सीट अमेठी भले ही गंवा दी, लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस चर्चा का विषय है। प्रियंका अब 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने उनको उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रत्याशी भी घोषित करने की योजना बना ली है। इसी रणनीति के तहत प्रियंका सभी जिलों में पुराने समर्थक और प्रबुद्धजनों से मिलेंगी।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022