ब्रेकिंग कौशाम्बी: खेत मापाने आए अधेड़ युवक को विपक्ष ने ...
ब्रेकिंग कौशाम्बी: खेत मापाने आए अधेड़ युवक को विपक्ष ने धारदार हथियार से मारकर की हत्या मुजफ्फर महफूज मृतक युवक की पहचान मुन्ना कोरी पुत्र शिववि...
June 09, 2023
अधेड़ उम्र की महिला की जलकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
Namo TV Bharat February 16, 2021
जौनपुर :
अधेड़ उम्र की महिला की जलकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र चंदवक के कोपा(पतरही) गांव में कल शाम को एक अधेड़ उम्र की महिला के मृत्यु से सनसनी फैली हुई है। मृत्यु आत्मदाह या फिर किसी अन्य कारण से हुई है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना कि सूचना मिलने पर पतरही चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दिए , मालती सिंह जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष जौनपुर जिले के कोपा गाँव की रहने वाली थी।
वह अपने स्थानीय निवास पर अकेले ही रहती थी और आंगनबाड़ी में काम करती थी। घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों ने बताया कि शाम को घर से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। फिर पुलिस को बुलाया।पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। प्राथमिक जांच में महिला को मृत्यु घोषित कर दिया गया।
मृत्यु का कारण मानसिक रूप से अस्वस्थता को माना जा रहा है। वहीं गाँव के लोगों ने बताया कि जब उन्होंने शाम उनके घर से धुआं बाहर निकलते देखा और गांव वालों के आवाज लगाने पर उसने कोई उत्तर नहीं दिया तो गांव वालों ने दरवाजा तोड़ दिया।
अंदर देखा कि मालती सिंह आग से झुलस चुकी थी। स्थानीय लोगों की माने तो मालती सिंह का किसी से किसी भी तरह से बात विवाद नही था ओ कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी, ग्रामीणों ने बताया कि उनकी चार पुत्रीयाँ थी जिसमें से एक पुत्री कि मृत्यु हो चुकी थी और पति कि मृत्यु भी बहुत पहले हो चुका था। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
MASE REMOTE CONTROLS:CONTACT HERE FOR PREMIUM QUALITY TV,...
[caption id="attachment_468190" align="alignleft" width="300"] Ad.[/caption]
May 01, 2023