दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
दादा बनने की खुशी में भाजपा नेता ने की हर्ष फायरिंग, फेसबुक पर पोस्ट किया VIDEO हुआ वायरल
Namo TV Bharat February 17, 2021
जौनपुर: दादा बनने की खुशी में भाजपा नेता ने की हर्ष फायरिंग, फेसबुक पर पोस्ट किया VIDEO
हर्ष फायरिंग को रोकने को लेकर लगातार सरकार की तरफ से निर्देश आते रहते हैं। लोगों पर नकेल कसने के लिए नियम भी कड़े किये गए हैं। इसके बाद भी कुछ लोगों के लिए नियम कानून कोई मायने नहीं रखता है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें अपने रसूख के आगे नियम कानूनों की परवाह नहीं है।
ऐसा ही मामला जौनपुर से सामने आया है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह बब्बू दादा बनने की खुशी में अपनी दो नाली बंदूक से गोलियां दागते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनवाया और अपनी फेसबुक वाल पर खुद ही वायरल भी कर दिया। वीडियो के साथ लिखा कि सभी बड़ों को प्रणाम। आज दादा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राणा को बेटा हुआ है।
भाजपा के पूर्व सांसद राजकेशर सिंह के बेटे दिनेश सिंह का यह वीडियो जब तेजी से वायरल होने लगा तो शायद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी गई। वीडियो दिनेश सिंह के हुसैनाबाद कालोनी स्थित उनके आवास का बताया जा रहा है। यह आवास डीएम और एसपी ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर है।
वीडियो में दिख रहा है कि दिनेश सिंह जिस समय फायरिंग कर रहे हैं उनके परिवार के लोग भी साथ खड़े हैं। उनको गोली चलाता देख पीछे खड़े परिवार के लोग भी हर्षित नजर आ रहे हैं। पहली गोली चलते ही एक महिला की आवाज आती है। वह कहती हैं कि सुनी….एक हुआ। दूसरी गोली चलते ही महिला कहती है अब दो हुआ।
सत्ताधारी दल से जुड़े नेता का इस तरह से फायरिंग करते वीडियो वायरल होने पर विपक्षी नेता भी सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब वीआईपी इलाके में इस तरह की घटना का अधिकारियों को खुद संज्ञान लेना चाहिए। वीडियो जब आम लोगों तक पहुंच गया है तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तक भी पहुंचा होगा
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023