दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
आगरा जेल में बंद भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बेटी सीमा मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल
Namo TV Bharat February 21, 2021
आगरा जेल में बंद भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बेटी सीमा मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सीमा मिश्र ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भदोही के विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्र एक बार फिर साईकिल पर सवार हो गई। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भदोही, जेएनएन। विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्र एक बार फिर साईकिल पर सवार हो गई। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनका फोटो भी शुक्रवार को देर रात इंटरनेट मिडिया पर खूब वायरल हुआ। पार्टी के फेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया था।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंन्त्री मुलायम सिंह यादव के समय पार्टी में विजय मिश्र का सिक्का चलता था। उनके इच्छा पर भदोही में टिकट दिया जाता था। लोकसभा चुनाव 2014 में भदोही सीट से वह अपनी बेटी सीमा मिश्रा को टिकट दिलाने में सफल हो गए थे। भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त चुनाव जीत गए थे जबकि सीमा तीसरे स्थान पर चली गई थी। दूसरे स्थान पर बसपा के डा. राकेशधर त्रिपाठी थे।
सपा का बागडोर जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभाली तब 2017 के विधानसभा चुनाव में विजय मिश्रा का टिकट काट दिया। इसी समय सीमा मिश्र सहित अन्य ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनकी माँ एवं मीरजापुर- सोनभद्र एमएलसी रामलली मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
शुक्रवार को एक बार फिर सीमा को पार्टी की सदस्यता लेने से सियासी हलचल बढ़ गई है। इस समय विजय मिश्र आगरा जेल में बंद हैं। जानकारों का कहना है कि सपा में शामिल होने से जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी अटकलें तेज हो गईं। यह सीट भी हर समय विधायक के कब्जे में रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023