बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
ऑटो चालक से विवाद के बाद लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर दिव्यांश की कर दी हत्या
Namo TV Bharat February 24, 2021
ऑटो चालक से विवाद के बाद लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर दिव्यांश की हत्या कर दी
जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव निवासी युवा इंजीनियर की ओडिसा में हत्या से गांव में मातम छा गया है। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। एकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।
गांव निवासी दानबहादुर सिंह का पुत्र दिव्यांश सिंह उर्फ टिंकू (26) ओडिसा की एक कंपनी में इंजीनियर के रूप में पिछले तीन वर्षों से सेवारत था। सोमवार को वहां एक ऑटो चालक से विवाद के बाद लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर दिव्यांश की हत्या कर दी। खबर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए।
मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो इकलौते पुत्र का शव देख मां रेनू सिंह रोते-रोते बेहाल हो गईं। पिता दानबहादुर जवान बेटे को खोने के गम में धाडे़ं मारकर बिलख रहे हैं। दादा राम बहाल सिंह की बूढ़ी आंखें पथरा सी गई। स्वजनो के करूण विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024