अग्रहरि समाज के गौरव भोजपुरी फिल्म एंव उत्तरखण्डी अवार्ड ...
अग्रहरि समाज के गौरव भोजपुरी फिल्म एंव उत्तरखण्डी अवार्ड के संस्थापक का किया गया भव्य स्वागत अजीत सेठ जौनपुर। अग्रहरि समाज के गौरव भोजपुरी फिल्म ...
January 29, 2023
International women day: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने दीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
Namo TV Bharat March 08, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने दीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं। हमारे देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। आइए हम सामूहिक रूप से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करने का संकल्प लें।’
वहीं, पीएम मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने जो हमारी सरकार को अवसर मिला, यह हमारे लिए सम्मान की बात है।’
भारत सहित देश दुनिया के तमाम हिस्सों में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन तमाम देशों में महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की जाती है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।
बात अगर भारत की की जाए तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में में पुरुषों के बराबर खड़ी नजर आती हैं। फिर चाहे वो नीता अंबानी हों, बायोकॉन एंड सिंजीन कंपनी की मालकिन किरन मजुमदार शॉ हों या फिर खेल जगत से बबीता फोगाट, मैरीकॉम, साइना नेहवाल या फिर सानिया मिर्जा सभी ने भारत का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। भारत में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022