दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
जौनपुर: उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर वी एल ओ पर मतदाता सूची में नाम ना जोड़ने व गांव के कुछ लोगों के दबाव में कार्य करने का लगाया आरोप
Namo TV Bharat March 09, 2021
- मतदाता सूची में नाम ना जोड़े जाने की उपजिलाधिकारी से हुई शिकायत
- दो बार वी एल ओ को फार्म देने के बावजूद भी नहीं जूड़ सका मतदाता सूची में नाम
- बीएलओ पर गांव के कुछ लोगों के दवाव में कार्य करने का भी लगाया आरोप
जौनपुर: सुरेरी क्षेत्र के देहुँआ गांव के ब्यक्ति ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर वी एल ओ पर मतदाता सूची में नाम ना जोड़ने व गांव के कुछ लोगों के दबाव में कार्य करने का लगाया आरोप |
जानकारी के अनुसार विकासखंड रामपुर के ग्राम पंचायत देहुँआ के अनुसूचित जाति के सभाजीत पुत्र शंकर उपजिलाधिकारी मडियाहूं को प्रार्थना पत्र देकर गांव में तैनात वी एल ओ शैल कुमारी पर आरोप लगाया की वी एल वो द्वारा गांव के कुछ लोगों के दबाव में होकर कार्य किया जा रहा | जिसके चलते मनमानी तरीके से मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने का कार्य किया जा रहा है |
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीड़ित अपना व अपने पुत्री, पुत्र समेत परिवार के कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची में बढ़वाने के लिए दो बार फार्म भर कर दिया लेकिन वी एल ओ द्वारा गांव के कुछ लोंगो के दवाव में आकर मतदाता सूची में नाम नहीं बढ़ाया गया जिसकी जानकारी शिकायतकर्ता को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद हो पायी शिकायतकर्ता की माने तो उसका व उसके परिजनों का नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया |
वह प्रधान पद का दावेदार भी है |नाम ना जूड़ने की वजह से शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने से भी वंचित हो जायेगा | इस संदर्भ में एडियो पंचायत रामपुर राजनाथ मिश्रा ने बताया शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी |
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023