दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
असम विधानसभा चुनाव 2021: राजनाथ सिंह असम में आज 4 रैलियों को संबोधित करेंगे
Namo TV Bharat March 14, 2021
असम विधानसभा चुनाव 2021: राजनाथ सिंह असम में आज 4 रैलियों को संबोधित करेंग
गुवाहटी। असम में विधायकसभा चुनाव की उल्टी गिनती चालू है, सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इसी क्रम में आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे भी। राजनाथ सिंह की दो रैली गोहपुर है, जो कि चाय के बागान के लिए प्रसिद्ध है, जबकि ये जगह ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से भी जुड़ी हुई है। तो वहीं सदरु चाय वस्त्र में रक्षा मंत्री भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे, जबकि डरगांव में रक्षा मंत्री भाजपा के असम सहयोगी ओपी उम्मीदवार भाबेंद्र नाथ भाराली को वोट देने के लिए जनता से अपील करेंगे। कुल मिलाकर आज राजनाथ सिंह 4 रैलियां करेंगे।
राजनाथ सिंह असम में आज 4 रैलियों को संबोधित करेंगे
मालूम हो कि असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण की वोटिंग 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे । आपको बता दें कि असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं।
वर्ष 2016 में पहली बार खिला कम था
इस समय असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल हैं। वर्ष 2016 के चुनाव में पहली बार यहां कमल खिला था। सोनोवाल की अगुवाई में बीजेपी ने यहां 15 साल से राज कर रही कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बीजेपी को चुनावों में 60 सीटें मिली थीं तो वहीं कांग्रेस को केवल 26 सीटों पर संतोष करना पड़ा था, जबकि भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद ने 14 सीटों को हासिल किया था।
अमित शाह आज से असम और बंगाल के दौरे पर
जहाँ राजनाथ सिंह आज असम में रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अपना चुनावी अभियान शुरू कर रहे हैं। अमित शाह आज से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इन दो दिनों में अमित शाह दोनों राज्यों में कई जगह पर रोड शो और चुनावी रैलियां करेंगे तो वहीं 16 मार्च को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी असम में चुनावी जनसभा करेंगे। यही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी असम में चुनावी प्रचार में जुटी हैं।
सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस: स्मृति इरानी
असम में शनिवार को अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा पार्टी करार दिया। मारियानी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए इरानी ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं है इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि राज्य के विकास के लिए वे सभी कमल का ही बटन दबाएं।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023