Breaking News
  ⇝  कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार किया लाखों का सामान   ⇝  कौशाम्बी: बाइक एजेंसी में लगी आग लाखों का नुकसान   ⇝  सदर अस्पताल जामताड़ा में आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ   ⇝  जिला स्तरीय एवं प्रखंड कार्यालयों में वीर शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि   ⇝  वीर शहीदों की स्मृति में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन; दी गई श्रद्धांजलि   ⇝  पीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्नू त्यागी को मिला रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड   ⇝  अग्रहरि समाज के गौरव भोजपुरी फिल्म एंव उत्तरखण्डी अवार्ड के संस्थापक का किया गया भव्य स्वागत   ⇝  सारस्वत ब्राह्मण सभा के सर्वसम्मति से नरेश शर्मा अध्यक्ष तथा अशोक जोशी उपाध्यक्ष बने    ⇝  सच्चा सौदा कि साध संगत के द्वारा 68 जरूरतमंदों को गर्म कंबल किए वितरित   ⇝  मॉडर्न पब्लिक स्कूल,आदर्श मध्य विद्यालय सहित विभिन्न सरस्वती प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन   ⇝  एसपी ने किया पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश   ⇝  विधायक जगदीश जांगिड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने निकाली पदयात्रा।   ⇝  जौनपुर: बरसठी थाने पर समाधान दिवस पर 2 प्रार्थना पत्र पड़े   ⇝  कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन संपन्न   ⇝  मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा अहर्ताधारी युवा को मिले
  • जौनपुर
  • राष्ट्रीय समाचार
  • ताज़ा खबर
  • राजनीति समाचार
    ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक...

    January 19, 2023

    ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व0 अटल ब...

    December 25, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव 7 दिसंबर को ग्रामीण क्षे...

    December 05, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    गुरवीर बराड़ गांधीनगर चुनाव प्रभारी नियुक्त

    November 17, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजनीतिक राजस्थान श्रीगंगानगर

    पीपल्स ग्रीन पार्टी ने शुरू किया हिसाब दो आंदोलन, राज्य स...

    September 24, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति NAMOTV भारत राजस्थान श्रीगंगानगर

    श्रीगंगानगर। 15 वी विधानसभा के सप्तम सत्र में सादुलशहर वि...

    September 23, 2022

    जौनपुर ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    अपना दल के नेता से गाली गलौज करना दरोगा को पड़ा भारी, दरो...

    June 25, 2022

    ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत लखनऊ

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम: ...

    July 10, 2021

    जौनपुर ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    Jaunpur News: रामपुर ब्लाक परिसर में 96 बीडीसी सदस्यों ने...

    July 10, 2021

    जौनपुर ताज़ा खबर राजनीति उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    Jaunpur News: बीजेपी ने जारी किया ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशिय...

    July 07, 2021

  • व्यापार समाचार
    ताज़ा खबर व्यापार उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: जीएसटी सर्वे से व्यापारियों में आक्रोश,जताया विरोध

    December 14, 2022

    ताज़ा खबर व्यापार उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत लखनऊ

    Petrol Diesel Price Today: महीने के पहले दिन क्या पेट्रोल...

    November 01, 2022

    ताज़ा खबर व्यापार टैकनोलजी NAMOTV भारत देश लखनऊ

    भारत में आ गया 5G! सर्विसेस लॉन्च, मिल जाएगी स्लो इंटरनेट...

    October 01, 2022

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली विदेश देश

    फाइबर और खनिज से भरपूर 'ड्रैगन फ्रूट', जिसे कमलम भी कहा ज...

    June 26, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने तेजी से दावा निस्...

    June 05, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    इस वर्ष दो सरकारी बैंकों का होगा निजीकरण, Niti Aayog ने स...

    June 04, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ 9.5 प्रतिशत रहने का अ...

    June 04, 2021

    व्यापार NAMOTV भारत देश

    Jio ले आई दो नए सस्ते प्लान, कीमत 39 और 69 रुपये, कॉलिंग ...

    May 16, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से सॉवरिन गोल...

    May 13, 2021

    ताज़ा खबर व्यापार NAMOTV भारत दिल्ली

    क्या कोरोना वैक्सीन पर से हटेगा GST? वित्त मंत्री सीतारमण...

    May 10, 2021

  • क्राइम समाचार
    अपराध ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार क...

    January 30, 2023

    अपराध ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: घर मे घुसकर की मारपीट चलाए ईट पत्थर चार घायल

    January 23, 2023

    अपराध जौनपुर ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    जौनपुर पुलिस द्वारा चोरी की 04 साइकिल के साथ एक अभियुक्त ...

    January 23, 2023

    अपराध ताज़ा खबर NAMOTV भारत झारखण्ड जामताड़ा

    कुंडहित थाना गेट के निकट पैदल सड़क अभियान, वाहनो का काटा ...

    January 20, 2023

    अपराध जौनपुर ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

    जौनपुर: घायल पत्रकार की मौत, 06 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चार...

    January 20, 2023

  • खेल समाचार
    ताज़ा खबर खेल उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    क्रिकेट टूर्नामेंट रोही के छठवे लीग मैच में मंझनपुर को मि...

    January 21, 2023

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत झारखण्ड जामताड़ा

    राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने चयनित ...

    December 14, 2022

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत झारखण्ड जामताड़ा

    झारखंड: फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के तहत दो दिवसीय फुटबॉल म...

    December 13, 2022

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत झारखण्ड जामताड़ा

    प्रसादपुर फुटबॉल मैदान में देश मांझी परगना बाईसी तथा सरना...

    December 11, 2022

    ताज़ा खबर खेल उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत कौशांबी

    कौशाम्बी: अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बेसि...

    December 04, 2022

    ताज़ा खबर खेल NAMOTV भारत झारखण्ड जामताड़ा

    धेनुकडीह मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता ...

    November 24, 2022


ताज़ा खबर

कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार क...

कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार किया लाखों का सामान मुजफ्फर महफूज कौशांबी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड में राहुल बजा...

January 30, 2023

कौशाम्बी: बाइक एजेंसी में लगी आग लाखों का नुकसान

सदर अस्पताल जामताड़ा में आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभि...

जिला स्तरीय एवं प्रखंड कार्यालयों में वीर शहीदों की स्मृत...

वीर शहीदों की स्मृति में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्...

  1. होम
  2. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का लेख: 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश'
ताज़ा खबर उत्तर प्रदेश NAMOTV भारत

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का लेख: 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश'

Namo TV Bharat March 19, 2021

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का लेख: 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश'

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का लेख: ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’

 

अपनी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आलेख में अपने कार्यकाल में कोरोना की विभीषिका और उसके मैनेजमेंट का ज़िक्र किया है. साथ ही राम मंदिर के निर्माण से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, गन्ना किसानों को भुगतान, गंगा यात्रा, 5 ट्रिलियन युएस डालर वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य का भी ज़िक्र किया है.

 

योगी आदित्यनाथ

सम्मुख फैला अगर ध्येय पथ,

प्रगति चिरंतन कैसा इति अब,

सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ,

असफल, सफल समान मनोरथ,

सब कुछ देकर कुछ न मांगते,

पावस बनकर ढलना होगा.

कदम मिलाकर चलना होगा.

 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्मृति शेष अटल बिहारी वाजपेयी जी की कलम से निःसृत ये पंक्तियां मुझे सतत ध्येय प्राप्ति हेतु साधना करने की शक्ति प्रदान करती रहीं हैं. उत्तर प्रदेश की सेवा करते 4 वर्ष कैसे बीते इसका क्षण भर भी भान न हो सका और अब यह विश्वास और दृढ़ हो चला है कि साफ नीयत और नेक इरादे से किए गए सत्प्रयास सुफलित अवश्य होते हैं.

 

कोविड-19 की विभीषिका से संघर्ष का एक वर्ष बीत चुका है. मुझे याद आता है जनता कर्फ्यू का वह दिन जब कोरोना के गहराते संकट के बीच महामहिम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति महोदय ने फोन पर बातचीत कर मुझसे प्रदेश की तैयारी के संबंध में जानकारी ली थी. उन्हें चिंता थी कि कमजोर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, सघन जनघनत्व और बड़े क्षेत्रीय विस्तार वाला उत्तर प्रदेश इस महामारी का सामना कैसे करेगा? मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश इस आपदा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और अंततः हुआ भी यही. एक तरफ हमने मंत्रिपरिषद की एक टीम बनाई जो पॉलिसी तय किया करती थी, तो दूसरी तरफ अधिकारियों की एक टीम-11 गठित की. सभी की जिम्मेदारी तय की गई. हर दिन पूरे प्रदेश की छोटी-छोटी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा होती थी और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाती थी. दूसरे प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश वासियों की कोई समस्या हो अथवा प्रदेश में निवासरत लोगों की जरूरतें, सब पर सीधी नजर रखी गई. मुझे आज यह लिखते हुए आत्मिक संतोष की अनुभूति हो रही है कि इस वैश्विक लड़ाई में पूरा उत्तर प्रदेश एकजुट रहा. हमने अपने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘टेस्टिंग और ट्रेसिंग’ के मंत्र को आत्मसात किया और और समवेत प्रयास से इसे व्यवहारिक धरातल पर उतारने की चुनौती में सफलता प्राप्त की. परिणामतः आज प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थाएं भी उत्तर प्रदेश की कोरोना प्रबंधन की सराहना कर रही हैं.

 

विकास की राह पर आगे बढ़ता हुआ यह वही उत्तर प्रदेश है जहां महज 04 साल में 40 लाख परिवारों को आवास मिला, 1 करोड़ 38 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन मिला, हर गांव की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया गया तथा गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. आज हम सभी के निरन्तर प्रयास से अंतरराज्यीय संपर्क को सुदृढ़ किया गया है. पांच एक्सप्रेस-वे विकास को रफ्तार देने के लिए तैयार हो रहे हैं तो देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. हमें याद रखना होगा कि यह वही यूपी है जहां वर्ष 2015-16 में प्रति व्यक्ति आय मात्र 47,116 रुपये थी. आज 94,495 रुपये है. यह है परिवर्तन.

 

बदलते वातावरण का परिणाम है कि आज निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश है. चार साल के भीतर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की राष्ट्रीय रैंकिंग में 12 पायदान ऊपर उठकर नम्बर दो पर आना कोई सरल कार्य नहीं था पर हमने यह कर दिखाया. यही नहीं व्यवसाय के साथ-साथ आज हमारी सरकार ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना देखा है. वह देश को 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का महान लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश इस लक्ष्य का संधान कर उनके स्वप्न को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करता है.

 

चार वर्ष पूर्व अन्नदाता किसान के ऋण की माफी से वर्तमान सरकार की लोककल्याण की यात्रा प्रारंभ हुई थी. राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक तब तक नहीं की, जब तक लघु व सीमान्त किसानों के ऋणमाफी की कार्ययोजना तैयार नहीं कर ली. आज प्रदेश में किसान उन्नत तकनीक से जुड़कर कृषि विविधीकरण की ओर अग्रसर हो रहे हैं. हाल ही में केंद्र सरकार ने कृषि सुधारों की ऐतिहासिक पहल की है. यह किसानों की प्रगति को नवीन आयाम देने वाले प्रयास हैं. आज किसानों की लागत को कम करने और आय को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है. किसानों को एमएसपी से अधिक मूल्य जहां मिले वहां बेचने के लिए स्वतंत्रता हासिल है. मंडियों को राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी प्लेटफॉर्म ई-नाम से जोड़ने की योजना प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लागू की जा रही है. प्रदेश सरकार ने दशकों से लम्बित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का कार्य किया है. किसान के प्रति यह हमारी प्रतिबद्धता ही है कि प्रदेश में अब तक 1.26 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को किया जा चुका है. हमारी सरकार ने बन्द चीनी मिलों को चलाने का कार्य किया. कोरोना कालखंड के दौरान 119 चीनी मिलें कार्य करती रहीं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. प्रदेश के 02 करोड़ 42 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हुए हैं. कृषक दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाया गया है और अब बटाईदार और किसान के परिजन भी इससे लाभान्वित हो सकेंगे. किसानों की उम्मीद और खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और हम इसपर पूरी तरह खरा उतरने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं.

 

बीते चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जो ज्योति प्रज्ज्वलित हुई है, उसने हर सनातन आस्थावान व्यक्ति के हृदय को आलोकित किया है. ‘गंगा यात्रा’ के माध्यम से आस्था और आर्थिकी दोनों के उद्देश्य पूरे हुए. इसके साथ ही श्रीरामजन्मभूमि पर सकल आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम के भव्य-दिव्य मंदिर के निर्माण के शिलान्यास की सदियों पुरानी बहुप्रतीक्षित साधना वर्ष 2020 में पूरी हुई. अयोध्या दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली और ब्रज रंगोत्सव की सर्वत्र सराहना हुई. सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव का विषय है. वर्तमान राज्य सरकार अयोध्या को वैदिक और अधुनातन संस्कृति के समन्वित नगर की प्रतिष्ठा से विभूषित करने के लिए नियोजित प्रयास कर रही है. प्रभु श्री राम के आशीष से हमारा यह प्रयास भी अवश्य सफल होगा. ‘आस्था और अर्थव्यवस्था’ दोनों के प्रति हमारा समदर्शी भाव है। हमारी नीतियों में दोनों भाव समानांतर गति करते हैं.

 

पिछले चार वर्षों में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का सृजन हुआ है. चार साल पहले जिस प्रदेश को देश और दुनिया में बीमारू कहा जाता था, जो भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी अर्थव्यवस्था के पैमाने पर 05 वें पायदान पर था, जहां युवा पलायन को मजबूर था, आज उसकी प्रगति और उसकी नीतियां अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रही है. 2015-16 में 10.90 लाख करोड़ की जीडीपी वाला राज्य समन्वित प्रयासों से आज 21.73 लाख करोड़ की जीडीपी के साथ देश मे दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन कर उभरा है. राज्य वही है, संसाधन वही हैं, काम करने वाले वही हैं, बदली है तो बस कार्यसंस्कृति. यही प्रतिबद्धतापूर्ण, समर्पित भावना वाली पारदर्शी कार्यसंस्कृति इस नए उत्तर प्रदेश की पहचान है.

 

प्रधानमंत्री जी ने ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ का पाथेय प्रदान किया है. आज जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार चार वर्ष पूरे कर रही है तो मुझे व्यक्तिगत प्रसन्नता है कि हम इसी पाथेय के अनुरूप अपनी नीतियों को क्रियान्वित करने में सफल रहे हैं. किसान, नौजवान, महिला और गरीब वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में है. सरकार की नीति और नीयत साफ है और यही वजह है कि जनता सरकार के साथ है. कुछ समय पूर्व जब हम उत्तर प्रदेश को संभावनाओं वाला प्रदेश कहते थे तो कुछ लोग कहते थे यहां कुछ नहीं हो सकता था. लेकिन लोककल्याण के संकल्प की शक्ति के बल पर आज उत्तर प्रदेश सिद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. माँ भारती हमारा पथ प्रशस्त करें…

 

स्वस्ति प्रजाभ्यः परिपालयन्तां

न्यायेन मार्गेण महीं महीशाः

गोब्राह्मणेभ्यः शुभमस्तु नित्यं

लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु

 

(लेखक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)

शेयर करे
टैग :
Namo TV Bharat

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार क...

कौशाम्बी: बाइक एजेंसी में लगी आग लाखों का नुकसान

सदर अस्पताल जामताड़ा में आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभि...

जिला स्तरीय एवं प्रखंड कार्यालयों में वीर शहीदों की स्मृत...

वीर शहीदों की स्मृति में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्...

पीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्नू त्यागी को मिला रिसर्च एक...

अग्रहरि समाज के गौरव भोजपुरी फिल्म एंव उत्तरखण्डी अवार्ड ...

सारस्वत ब्राह्मण सभा के सर्वसम्मति से नरेश शर्मा अध्यक्ष ...

सच्चा सौदा कि साध संगत के द्वारा 68 जरूरतमंदों को गर्म कं...

मॉडर्न पब्लिक स्कूल,आदर्श मध्य विद्यालय सहित विभिन्न सरस्...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य

यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...

  अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...

June 24, 2022

जौनपुर में 10वीं की छात्रा ने दी कार में परीक्षा,सोशल मीड...

सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने जरूरतमंदों को राशन व स...

Varanasi News: वाराणसी DM की अपील- जरूरी न हो तो न आएं का...

Holika Dahan 2021: होलिका दहन के शुभ मुहूर्त से लेकर महत्...

नवीनतम समाचार

कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार क...

January 30, 2023

कौशाम्बी: बाइक एजेंसी में लगी आग लाखों का नुकसान

January 30, 2023

सदर अस्पताल जामताड़ा में आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभि...

January 30, 2023

राजनीति समाचार

कौशाम्बी: केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक...

January 19, 2023

कौशाम्बी: सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व0 अटल ब...

December 25, 2022

ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव 7 दिसंबर को ग्रामीण क्षे...

December 05, 2022

व्यापार समाचार

कौशाम्बी: जीएसटी सर्वे से व्यापारियों में आक्रोश,जताया विरोध

December 14, 2022

Petrol Diesel Price Today: महीने के पहले दिन क्या पेट्रोल...

November 01, 2022

भारत में आ गया 5G! सर्विसेस लॉन्च, मिल जाएगी स्लो इंटरनेट...

October 01, 2022

Total Visitors Counter
3952
Namo TV Bharat is the best news website. It provides news from many areas.

हमसे संपर्क करें : namotvbharat@gmail.com

@2023 - namotvbharat.com. All Rights Reserved. Designed and Developed by Newsreach