दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण का कहर, CM बोले- 'लॉकडाउन एक विकल्प है...'
Namo TV Bharat March 20, 2021
महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण का कहर, CM बोले- ‘लॉकडाउन एक विकल्प है…’
मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन बढ़ने वाली कोरोना संक्रमितों की संख्या सभी को हैरान कर रही है। दिन पर दिन बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती भी तेज हो चुकी है। हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट को माने तो बीते 24 घंटे में 25,681 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं इतने ही समय में 70 लोगों की मौत भी हो गई है। आप सभी को बता दें कि राज्य में बीते गुरुवार को 25,833 नए केस आए थे। यह एक दिन में आने वाला अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा कहा जा रहा है। आप सभी को बता दें कि आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना से सर्वाधिक ग्रसित शहरों में है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में बीते कल एक दिन में 3062 नए मामले सामने आए हैं जो कि बीते साल महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा है।
आप सभी को बता दें कि नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक कुल 24,22,021 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कहा जा रहा है इनमें से 21,89,965 लोग ठीक हुए हैं और 53,208 लोगों की मौत हुई है। 1,77,560 लोगों का इस समय इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीते कल ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘लॉकडाउन एक विकल्प है लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद से नियमों का पालन करेंगे।’
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ‘जब पिछले साल महामारी शुरू हुई थी, तो वायरस से लड़ने के लिए कुछ भी नहीं था, लेकिन अब कम से कम हमारे पास एक ढाल के रूप में टीके तो हैं। अब प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी है कि सभी को टीका लगाया जाए। टीका लेने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि टीकों की कमी नहीं होगी।’ इसी के साथ महाराष्ट्र सरकार ने यह भी कहा है कि, ’31 मार्च तक थियेटर और सभागारों 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन करें।’
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023