डेरा सच्चा सौदा के भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखो...
डेरा सच्चा सौदा के भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह ...
February 06, 2023
विश्व जल दिवस पर जल शक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
Namo TV Bharat March 22, 2021
विश्व जल दिवस पर जल शक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व जल दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल शक्ति अभियान लॉन्च करेंगे। आज दोपहर 12.30 बजे इस अभियान को लॉन्च किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय जल मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार केन बेतवा की नदियों को जोड़ने वाली परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।
इस अभियान की थीम ‘कैच द रेन वेयर इट फॉल्स, वैन इट फॉल्स’ रखी गई है और यह अभियान 22 मार्च से 30 नवंबर तक लगातार चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में वर्षा जल के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
वहीं जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि 22 मार्च से एक बार फिर जलशक्ति अभियान की शुरुआत होने जा रही है, जो देश के सभी 700 जिलों में चलेगा। उन्होंने कहा कि पानी के संरक्षण और पीने के पानी की गुणवत्ता के बार में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022