दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच में बड़े स्तर पर चली तबादला एक्सप्रेस, 65 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर
Namo TV Bharat March 24, 2021
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच में बड़े स्तर पर चली तबादला एक्सप्रेस, 65 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर
महाराष्ट्र: यूपी और दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में भी बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार पर गलत तरीके से ट्रांसफर करने का विपक्ष ने आरोप लगाया है। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर के तबादले के बाद से अब लगातार महकमे में ट्रांसफर की लाइन लग गई है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को पूरी तरह से साफ करते हुए एक दिन में 80 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
कमिश्नर ने किया ट्रांसफर
बता दें कि, इनमे से 65 पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच के हैं। लगभग सभी क्राइम ब्रांच यूनिट्स के सीनियर अफसरों का ट्रांसफर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने किया है। ट्रांसफर किए गए लोगों में 20 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच से जिनका ट्रांसफर हुा है उनमें, PI, PSI और API शामिल हैं।
CCTV डिलीट
इस ट्रांसफर लिस्ट में एपीआई रियाजुद्दीन काजी का नाम भी शामिल है। मंगलवार को NIA ने पूछताछ के लिए रियाजुद्दीन को बुलाया था। कई घंटे की पूछताछ के बाद एपीआई रियाजुद्दीन काजी वापस अपने घर लौट गया। सचिन वजे के ठाणे में मौजूद घर के तमाम CCTV एपीआई रियाजुद्दीन काज़ी ने ही गलत तरीके से लिये और अब उनमें से कई CCTV डिलीट हो चुके हैं।
ट्रांसफर के प्रमुख नाम
इसके साथ ही इस ट्रांसफर की लिस्ट में डॉन रवि पुजारा को गिरफ्तार करने वाले अजय सावंत, एजाज लकड़ावाला को पकड़ने वाले सचिन कदम, IPL स्पॉट फिक्सिंग केस सॉल्व करने वाले नंद कुमार गोपाले का ट्रांसफर करके लोकल पुलिस स्टेशन या साइड पोस्टिंग पर भेजा गया है। इन अधिकारियों में निनाद सावंज और यूनिट वन के सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी अढ़ाव का नाम प्रमुख है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023