मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्...
मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्रा सोना जब्त किया, 2 गिरफ्तार मुंबई। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने 3...
June 05, 2023
पंचायत चुनाव 2021 : जौनपुर जिले में पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी
Namo TV Bharat March 27, 2021
आरक्षण की अंतिम सूची शुक्रवार की भोर में जारी करते हुए विकास भवन के बाहर चस्पा कर दी गई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची शुक्रवार की भोर में जारी करते हुए विकास भवन के बाहर चस्पा कर दी गई। इसमें कुल 2246 आपत्तियां प्राप्त हुई इसमें सभी गलत निकले। जिससे अनंतिम आरक्षण सूची में किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं हुआ।
जौनपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची शुक्रवार की भोर में जारी करते हुए विकास भवन के बाहर चस्पा कर दी गई। इसमें कुल 2246 आपत्तियां प्राप्त हुई, इसमें सभी गलत निकले। जिससे अनंतिम आरक्षण सूची में किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं हुआ। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद आरक्षण सूची को जारी कर दिया गया। जारी सूची में ब्लाक प्रमुख के 21, जिला पंचायत सदस्य के 83, प्रधान के 1740 व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2027, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21 हजार 544 पदों का आरक्षण शामिल है। इसके जारी होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया शासन के निर्देश पर शुरू किया गया था। आरक्षण निर्धारण का कार्य पूर्ण कर 21 मार्च को अनंतिम सूची जारी की गई। पंचायत सामान्य निर्वाचन के आदेश के मुताबिक 20 से 23 मार्च तक आपत्ति ली गई। जिलेभर में विभिन्न पदों पर कुल 2246 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। 24 से 25 मार्च तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की तरफ से इसका निस्तारण किया गया। इसमें सीडीओ, डीपीआरओ, डीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, डीएसटीओ की टीम ने दो दिनों तक सभी आपत्तियों का निस्तारण किया, इसमें कोई भी ऐसी आपत्ति नहीं प्राप्त हुई, जिसका आधार सही हो। ऐसे में किसी भी पदों के आरक्षण में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद 26 मार्च की भोर में ही अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई। अब इसी के आधार पर पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)
-क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 पदों में से 162 अनुसूचित जाति महिला, 304 अनुसूचित जाति, 187 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 348 अन्य पिछड़ा वर्ग, 334 महिला, 692 अनारक्षित है।
ग्राम प्रधान पद
-ग्राम प्रधान के 1740 पदों में से 138 अनुसूचित जाति महिला, 245 अनुसूचित जाति, 165 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 311 अन्य पिछड़ी वर्ग, 283 महिला, 598 अनारक्षित है।
ग्राम पंचायत सदस्य पद
–ग्राम पंचायत सदस्य पद के 21544 पदों में से 2266 अनुसूचित जाति महिला, 2784 अनूसूचित जाति, 2077 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 2608 अन्य पिछड़ा वर्ग, 3482 महिला, 8327 पद अनारक्षित हैं।
ब्लाक प्रमुख पद का आरक्षण
अनुसूचित जाति की महिला: मुफ्तीगंज, केराकत।
अनुसूचित जाति: डोभी, जलालपुर।
पिछड़ी जाति महिला: करंजाकला, मड़ियाहूं।
पिछड़ा जाति: धर्मापुर, रामनगर, मछलीशहर, खुटहन।
महिला: शाहगंज, बदलापुर, सुजानगंज।
अनारक्षित: महाराजगंज, रामपुर, बक्शा, सिरकोनी, सिकरारा, सुइथाकला, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर।
जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण
अनुसूचित जाति की महिला: वार्ड संख्या 83, 81, 58, 13, 12, 78, 77
अनुसूचित जाति: वार्ड संख्या 42, 28, 21, 40, 52, 29, 55, 41, 34, 6, 66, 74
पिछड़ी जाति महिला: वार्ड संख्या 59, 17, 30, 61, 62, 9, 2, 67
पिछड़ा जाति: 56, 60, 7, 23, 36, 11, 25, 1, 33, 68, 3, 76, 15, 72
महिला: 32, 26, 31, 22, 38, 53, 45, 20, 82, 79, 49, 43, 50
अनारक्षित: 37, 27, 46, 48, 35, 8, 39, 51, 16, 65, 47, 24, 57, 64, 54, 10, 14, 63, 44, 18, 70, 80, 19, 4, 69, 5, 75, 73, 71
बोले अधिकारी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर आरक्षण की अंतिम सूची 26 मार्च की भोर में जारी कर दी गई है। बीते 21 मार्च को अनंतिम सूची जारी की गई थी, इसके आधार पर आपत्तियों को प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की तरफ से सभी 2246 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसमें एक भी शिकायत सही नहीं पाई गई। आरक्षण की अंतिम सूची जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद जारी की गई। – संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
MASE REMOTE CONTROLS:CONTACT HERE FOR PREMIUM QUALITY TV,...
[caption id="attachment_468190" align="alignleft" width="300"] Ad.[/caption]
May 01, 2023