कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार क...
कौशाम्बी: सेंध काटकर घुसे चोरों ने रेडीमेड दुकान से पार किया लाखों का सामान मुजफ्फर महफूज कौशांबी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड में राहुल बजा...
January 30, 2023
होली 2021: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी होली की शुभकामनाएं
Namo TV Bharat March 29, 2021
होली 2021: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी होली की शुभकामनाएं
आज रंगो का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो संदेश जारी कर भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने होली पर शुभकामनाएं दीं
कमल हैरिस ने लोगों को होली की जीत देते हुए लिखा कि आज के दिन लोगों को अपने मतभेदों को भुलाकर साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली जीवंत रंगों के लिए जाना जाता है और लोग इस रंग को अपने करीबियों और प्यार करने वालों पर डालते हैं। ये त्यौहार सकारात्कता से भरा है।
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदू समुदाय को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए पीएम नरेन्द्र मोदी को होली को शुभकामनाएं दी और उन्हें अपना अच्छा दोस्त कहा है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी हिंदू समुदाय को होली की बधाई दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए हिंदू समुदाय को होली की बधाई देते हुए कहा है कि ‘हमारे हिंदू समुदाय को रंगों के त्योहार होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं’।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022