दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
जौनपुर: पुलिस द्वारा नाजायज तमंचा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
Namo TV Bharat April 06, 2021
थाना चन्दवक पुलिस द्वारा नाजायज तमंचा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर: श्री राजकरन नैयर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था, तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 05.04.2021 को थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से अभि0 अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रजीत सिंह नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को समय 16.30 बजे सोनहवा पोखरा के पास वहद ग्राम ब्राह्मणपुर से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर का बरामद हुआ। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बीडीसी चुनाव से पर्चा वापस लेने हेतु प्रलोभन देने, मना करने पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के संबंध में पूर्व में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/21 धारा 171E/171G/504/506/507 IPC व 3(1) द/ध SC/ST Act का अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
-
1.अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रजीत सिंह नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
बरामदगी-
- 1.एक तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर।
आपराधिक इतिहास-
-
1.मु0अ0सं0 69/21 धारा 171E/171G/504/506/507 IPC व 3(1) द/ध SC/ST Act।
-
2.मु0अ0सं0 70/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- 1.उ0नि0 श्री रामसरीख गौतम चौकी प्रभारी बजरंग नगर थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
- 2.का0 आशीष तिवारी, का0 विशाल यादव, का0 विभोर सिंह, का0 अमन यादव थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023