इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
जौनपुर: 10वी की छात्रा को लेकर भाग रहा युवक गिरफ्तार
Namo TV Bharat April 10, 2022
जौनपुर: 10वी की छात्रा को लेकर भाग रहा युवक गिरफ्तार
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग 10 वी की छात्रा का प्रेमी संग घर से भागने के प्रयास को पुलिस ने विफल करते हुए दोनों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को महिला सिपाही के साथ मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए युवक का चालान कर दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बगल के गांव में शनिवार को हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने गयी थी। आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के गोधना गांव का एक 18 वर्षीय छात्र उसे प्रेम जाल में बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी के भाई ने मीरगंज पुलिस को अपहरण करने की तहरीर शनिवार रात को साढ़े नौ बजे दी। थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने सम्बन्धित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही कर उपनिरीक्षक संदीप कुमार शर्मा, नौशाद हुसैन महिला कास्टेबल पारुल अग्रहरी की टीम गठित कर दिया।
पुलिस को जानकारी मिली कि रविवार की सुबह जंघई स्टेशन से युवक किशोरी को लेकर कही भागने की फिराक में है। भोर में पहुंची पुलिस टीम ने जंघई स्टेशन पर से किशोरी व आरोपी युवक को दबोच लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजते हुए युवक का चालान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर लड़की को स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024