रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
अपराध: मनबढ़ ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी गोली , एक की मौत
Namo TV Bharat May 03, 2022
अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही जौनपुर पुलिस
मनबढ़ ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी गोली , एक की मौत
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर में रात करीब 12 बजे युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोली मार दी। इस वारदात में बृद्ध की मौत हो गई है , दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है। उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी पड़ोस का आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा। आरोप है कि राजू ने पहले उनके दादा राजबली (70) पर गोली चला दी।
यह देख रविंद्र यादव (55) उनकी मां शांति देवी, पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) नीचे आए। इन्हें भी राजू ने गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आ गई। सीओ मड़ियाहूं संत कुमार उपाध्याय पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024