शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Namo TV Bharat May 30, 2022
ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का पुलिस ने किया पर्दाफाश
- जिले में चल रहे 2 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया गया है।
जौनपुर। जनपद के मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पूरा फगुआ स्थित सोसाइटी सरकारी बीज गोदाम के पास खंडहर जैसे मकान में बनाए जा रहे अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। तो वही आपको बता दें कि दूसरी ओर नेवढ़िया थाना और रामपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अटल मनरेगा पार्क के पास, मुक्ति धाम के पीछे स्थित एक अधूरा बने हुए मकान जवंशी पुर में चल रहे अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है।
पुलिस ने इस अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया है कि दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है दोनो अपराधी रामपुर थाना क्षेत्र के है जिनमे से एक नाम विशाल सिंह है जो भंगेरी गांव का निवासी है वही दूसरा अपराधी गोविंद दुबे जो कोटीगांव का निवासी बताया जा रहा है आपको बता दें दोनो अपराधियों के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे रामपुर थाना में दर्ज है ।
पुलिस के अनुसार 29 मई की रात्रि करीब 11:50 पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापेमारी की गई और इस दौरान विशाल सिंह के कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर की 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। तो वही गोविंद दुबे के कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर की एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
आपको बता दें साथ में 11 अर्धनिर्मित अवैध तमंचे, एक अर्ध निर्मित पिस्टल वाड़ी व उसके अन्य वाड़ी पार्ट भी पुलिस को मिले है। साथ में कुछ अन्य उपकरण जैसे छेनी, हथौड़ा, स्क्रू ड्राइवर्स, प्लायर, स्प्रिंग्स, आरी, ब्लेड और गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है जो तमंचा बनाने के काम में प्रयोग किया जा रहा था।
बहरहाल नेवढ़िया पुलिस ने दोनो अपराधियों को गिरफ्तार कर के उनके ऊपर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024