जौनपुर के पूर्व डीएम का जनपद में दो दिवसीय दौरा, जाने जनप...
जौनपुर के पूर्व डीएम का जनपद में दो दिवसीय दौरा दीपक शुक्ला जौनपुर। पूर्व जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर दिनेश कुमार सिंह व कमिश्नर चित्रकूट धाम का 24व 2...
September 23, 2023
घाघरा नदी में मिला चांदी का 53 किलो का शिवलिंग, बना कौतूहल व चमत्कार
Namo TV Bharat July 17, 2022
मऊ-घाघरा नदी में मिला चांदी का 53 किलो का शिवलिंग, बना कौतूहल व चमत्कार।
मऊ। जनपद के दोहरीघाट में सावन के महीने में भगवान शिव को अतिप्रिय माना जाता है और इसलिए सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व है।
सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी बीच दोहरीघाट कस्बे के रामघाट पर शनिवार को घाघरा नदी में 53 किलो वजन चांदी का शिवलिंग मिलने को लोग चमत्कार मान रहे हैं।शिवलिंग को अलौकिक बताया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार दोहरीघाट कस्बे के भगवानपूरा निवासी राम मिलन साहनी शनिवार को नदी किनारे बर्तन धूल रहे थे।तभी उन्हें नदी में कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया। राम मिलन साहनी ने पास जाकर देखा तो चमकती हुई चीज शिवलिंग थी। नदी में चांदी का शिवलिंग मिलने की खबर आस पास के लोगो मे फैलते ही मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई।राम मिलन साहनी ने शिवलिंग को नदी से बाहर निकाल कर उसकी विधिवत पूजा पाठ किया।
इसके बाद शिवलिंग को दोहरीघाट थाने को सौप दिया।समाचार लिखे जाने तक शिवलिंग थाना में रखा हुआ था। वही स्थानीय लोगो ने इस 53 किलो के चांदी के शिवलिंग की कीमत हजारों रुपए आंकी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्हें बताया कि अभी मैं मीटिंग में हु।थाना पहुचने पर शिवलिंग देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
आयरा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सिलाई कढ़ाई ...
आयरा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विनोद राजपूत आयरा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सिल...
September 18, 2023