जौनपुर के पूर्व डीएम का जनपद में दो दिवसीय दौरा, जाने जनप...
जौनपुर के पूर्व डीएम का जनपद में दो दिवसीय दौरा दीपक शुक्ला जौनपुर। पूर्व जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर दिनेश कुमार सिंह व कमिश्नर चित्रकूट धाम का 24व 2...
September 23, 2023
विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पति के साथ ससुराल लौट रही पत्नी चकमा देकर बाइक से उतरी
Namo TV Bharat August 20, 2022
विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, पति के साथ ससुराल लौट रही पत्नी चकमा देकर बाइक से उतरी
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही।
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। परिजनों के मुताबिक वह इससे पहले भी एक बार प्रेमी के साथ जा चुकी है। गांव निवासी एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में हुई थी।
शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के मायके के लोग समझा बुझाकर काफी परेशान हो गए। महिला का उसके मायके के पड़ोस के गांव के युवक से पहले से संबंध था। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी।
एक हफ्ते मायके में रहने के बाद शुक्रवार को पति के साथ ससुराल आते समय उसने रास्ते में अंबेडकर मूर्ति तिराहे के पास कुछ काम बताकर बाइक से उतर गई। पति जब काफी देर तक वह नहीं आई तब उसे ढूंढने लगा। बाद में जब उसके मोबाइल पर बात किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की बात बताई। कहा कि वह अब उसके साथ ही शादी करेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
आयरा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सिलाई कढ़ाई ...
आयरा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विनोद राजपूत आयरा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क सिल...
September 18, 2023