बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा रसोई योजना की वर्चुअल उद्धघाटन किया
Namo TV Bharat September 18, 2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा रसोई योजना की वर्चुअल उद्धघाटन किया
राजस्थान, श्रीगंगानगर। इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के संकल्प “कोई भूखा नहीं सोए” को साकार करते हुए आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल उद्धघाटन किया।
आज इस मौके पर स्थानीय वार्ड नंबर 3 में सादुलशहर विधायक प्रतिनिधि श्री संजय जी जांगिड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति कांता खीचड़,पार्षद श्याम सुंदर शर्मा, पार्षद छिंदरपाल चावला, पार्षद रमेश वर्मा,मनोनीत पार्षद एडवोकेट विजयपाल कड़वासरा, पार्षद साहब राम विद्यार्थी, पार्षद चेतन राम मेघवाल,पार्षद महावीर काकड़िया,युवा कांग्रेस नेता संजय खीचड़, नगरपालिका ईओ हेमंत तंवर,पटेल सहारण सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सैकड़ों की संख्या में लाभान्वित होने वाले आमजन ने इंदिरा रसोई के पौष्टिक भोजन को ग्रहण कर इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत की। विधायक प्रतिनिधि श्री संजय जी जांगिड़ ने रीबन काटकर योजना की शुरुआत की। गौरतलब है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने गरीबों और असहाय आमजन के लिए मात्र ₹8 में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देकर लाखों लोगों को राहत प्रदान करने की व्यवस्था की है।जिसमें गुणवत्ता व साफ सफाई का विशेष रुप से ध्यान रखा गया है।विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ ने बताया इस जन कल्याणकारी योजना से लाखों लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा,राज्य की कांग्रेस सरकार और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी हर वर्ग के लिए संवेदनशील है।
रिपोर्ट: विनोद राजपूत
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024