INDI एलायंस और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा का श्रीगं...
INDI एलायंस और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा का श्रीगंगानगर विधानसभा की पंचायतों में तूफानी दौरा किसान और किसानी की सच्ची हितैषी क...
March 29, 2024
कॉमेडियन ख्याली सहारण के विरूद्ध भगवान वाल्मीकि के प्रति अपमानजनक करने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की माँग
Namo TV Bharat September 19, 2022
कॉमेडियन ख्याली सहारण के विरूद्ध भगवान वाल्मीकि के प्रति अपमानजनक करने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की माँग
वाल्मीकि समाज में आक्रोश, जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट: विनोद राजपूत
राजस्थान, श्रीगंगानगर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक वीरश्रेष्ठ मदन सिरसवाल, प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि व बाल्मीकि समाज के युवा नेता सूरज भाटिया के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि के प्रति आम आदमी पार्टी नेता कॉमेडियन ख्याली सहारण द्वारा अपमानजनक टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ख्याली सहारण को गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की माँग की।
आम आदमी पार्टी नेता व कॉमेडियन ख्याली सहारण द्वारा गत दिवस पंचायती धर्मशाला में प्रेस-कान्फ्रैंस कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई। इससे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज सहित समूचे वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। भगवान वाल्मीकि के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से श्रीगंगानगर सहित पूरे राजस्थान के वाल्मीकि समाज में भारी रोष है। कॉमेडियन ख्याली सहारण द्वारा जान-बूझकर वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज तथा वाल्मीकि समाज ने पुरजोर शब्दों में जिला पुलिस अधीक्षक से माँग की है कि अविलम्ब इस मामले में कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हुए आम आदमी पार्टी नेता कॉमेडियन ख्याली सहारण को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़़ी सजा दी जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। अन्यथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज एवं समूचे वाल्मीकि समाज द्वारा श्रीगंगानगर जिले सहित पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल, प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज के युवा नेता सूरज भाटिया, सोनी वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, आर्यन भारती, एडवोकेट अजय बोहत, विनोद वाल्मीकि, श्याम नरवाल, विजय भाटिया, डोडी टाक, नीरज वाल्मीकि, वीरेन्द्र टाक, मनीष सरबटा, विशाल वाल्मीकि, करण वाल्मीकि, रोहित चांवरिया, विनोद वाल्मीकि, राजकुमार अठवाल, सिकंदर टाक, सुनील भाटिया, रोहित वाल्मीकि, करण टाक, जोनी अठवाल, मंथन सारसर, रोहित वाल्मीकि, दीपक टाक सहित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज पदाधिकारी, सदस्य तथा वाल्मीकि समाज के अनेक जागरूक नागरिक उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024