रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
भाजपाइयों ने मनाया पं० दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती।सुना पीएम के मन की बात का सीधा प्रसारण
Namo TV Bharat September 25, 2022
भाजपाइयों ने मनाया पं० दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती।सुना पीएम के मन की बात का सीधा प्रसारण
रिपोर्ट: चंचल गिरी
झारखण्ड, जामताड़ा। एकात्म मानववाद’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, समाज के पथ प्रदर्शक व प्रेरणास्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय की 106 वी जयंती को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न बुथों में सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय भाजपा नेता सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि पं०दीनदयाल जी का संकल्प अन्त्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में शामिल कर उसका उत्थान करना था। वर्तमान समय में केन्द्र सरकार भी पं०दीनदयाल उपाध्याय जी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रही है।
हम सबको समाज के अंतिम व्यक्ति तक उस विकास के कार्यों को पहुंचाने का प्रयास करना होगा।इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, महिला नेत्री विथिका झा, प्रणव नायक बस स्टैंड परिसर में वही जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव , मृत्युंजय मंडल बाबूपुर में कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास सालूका में, बागडेहरी मंडल अध्यक्ष बनमाली मंडल, छोटन राय, हृदय दास बागडेहरी में कुंदन गोस्वामी, बाबन नायक, परिमल मंडल, स्वपन गोराई, रवि बाद्यकर हटिया परिसर में, सुखेन गोराई, सजल मंडल नगरी में, भाजयुमो कुंडहित मंडल अध्यक्ष अरुप मंडल रसुनपुर में, रंजीत रवानी, सुशील सोरेन खुदमल्लिका में सहित विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण सुना गया।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024