रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
दुर्गा पूजा को लेकर कुंडहित थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक।
Namo TV Bharat September 25, 2022
दुर्गा पूजा को लेकर कुंडहित थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक।
रिपोर्ट: चंचल गिरी
झारखण्ड, जामताड़ा। रविवार को कुंडहित थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत, तथा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत और थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा होगी।
मौके पर प्रमुख रामकिशोर मुर्मु, जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत, थाना प्रभारी पंकज कुमार, मदन लाल डोकानिया, जयदेव मंडल, गयाप्रसाद चंद, अभय सिंह, सुकुमार बाउरी, शक्ति पद माजी, प्रणव नायक, गया प्रसाद मंडल, वीजन घोष, सत्तार खान, प्रदीप पैतंडी, जगबंधु घोष, कुंदन गोस्वामी, रवि बाद्यकर, टिंकू अंसारी, एएसआई राकेश कुमार, सत्यम, कामता प्रसाद सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024