इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
भाजपाइयों ने कुंडहित में PMGKAY योजना के विस्तार करने को लेकर पीएम को दी बधाई, जताई खुशी
Namo TV Bharat September 29, 2022
भाजपाइयों ने कुंडहित में PMGKAY योजना के विस्तार करने को लेकर पीएम को दी बधाई, जताई खुशी
रिपोर्ट: चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। गुरुवार को कुंडहित में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार दिसंबर 2022 तक किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दिया। आपको बताते चलें कि कोरोना संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार दिसंबर 2022 तक यानी तीन महीने के लिए किया गया है।
इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ से भी अधिक लोगों को हर महीने पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है। इस योजना कि मियाद 30 सितंबर को खत्म हो रही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर दिसंबर 2022 तक के लिए कर दिया गया है।
इस योजना के तहत हर परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है। इसी को लेकर कुंडहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। मौके पर भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास, जिला मीडिया सह प्रभारी कुंदन गोस्वामी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास भारती, रवि बाद्यकर, गौतम चक्रवर्ती, गुड्डू कुमार, गौतम बाउरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024