INDI एलायंस और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा का श्रीगं...
INDI एलायंस और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा का श्रीगंगानगर विधानसभा की पंचायतों में तूफानी दौरा किसान और किसानी की सच्ची हितैषी क...
March 29, 2024
मुख्यमंत्री गहलोत 1 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर गंगानगर में, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते है
Namo TV Bharat September 30, 2022
मुख्यमंत्री गहलोत 1 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर गंगानगर में, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते है
रिपोर्ट: विनोद राजपूत
राजस्थान, श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर 1 अक्टूबर 2022 शनिवार को श्रीगंगानगर आयेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 1 अक्टूबर को सायं 3 बजे हनुमानगढ़ से प्रस्थान कर 3.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। वे डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल स्पर्धाओं का अवलोकन करने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 5 बजे गंगानगर से प्रस्थान कर 5.15 बजे सूरतगढ़ पहुंचेंगे तथा 5.30 बजे सूरतगढ़ से प्रस्थान कर 6.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को सायं गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़, जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग, पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम सर्तकता श्रीमती कमला अलारिया, एडीएम सूरतगढ़ अरविन्द जाखड़, एसडीएम मनोज कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024