रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
सकिपा नेताओं ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
Namo TV Bharat October 02, 2022
सकिपा नेताओं ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
- गांधी जी ने दिखाई दुनिया को अहिंसा की नई राह…प्रेमचंद्र केसरवानी
- लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था जय जवान जय किसान का नारा…शैलेंद्र मिश्रा
रिपोर्ट: मुजफ्फर महफूज
कौशांबी। समर्थ किसान पार्टी के नेताओं ने ग्राम पुनवार ब्लॉक सरसवां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।
रविवार को ग्राम पुनवार में समर्थ किसान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र केसरवानी एवं जिला महासचिव शैलेंद्र मिश्रा के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने उनकी प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रेमचंद केसरवानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दुनिया को अहिंसा की नई राह दिखाई। वो भारत माता के सच्चे सपूत थे और देश को अंग्रेजी शासन से आजादी दिलाई। इस अवसर पर जिला महासचिव शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि शास्त्री जी देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे। उन्हें सादगी पसंद थी। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, राजू सिंह, बनवारी लाल दिवाकर, रामचंद्र विश्वकर्मा, नोखे लाल प्रजापति, मन्नी लाल सरोज समेत कई लोग मौजूद रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024