इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
अम्बा सह प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की नवपत्रिका स्थापित कर प्रारंभ हुई महासप्तमी की पूजा अर्चना।
Namo TV Bharat October 02, 2022
अम्बा सह प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की नवपत्रिका स्थापित कर प्रारंभ हुई महासप्तमी की पूजा अर्चना।
रिपोर्ट: विनोद राजपूत
झारखंड, जामताड़ा। कुंडहित मुख्यालय सहित अम्बा बनकाटी, डुमरा, पालाजोडी, गड़जोडी, खजुरी, आमलादही, बाबपुर, बुरारडीह, नगरी, बागडेहरी, मुडाबेडिया, सटकी, आमडुबी सहित 27 दुर्गा मंदिर में महासप्तमी के अवसर पर नवपत्रिका आगमन के साथ रविवार को दुर्गा पूजा प्रारंभ हो गया। महासप्तमी के मौके पर देवी के कालरात्रि रूप की पुजा अर्चना शुरू हुई। बताते चले कि कुंडहित थाना क्षेत्र में 20 तथा बागडेहरी थाना क्षेत्र में सात दुर्गा मंदिरों में मॉं दुर्गा की पूजा अर्चना शुरु हो चुका है।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों के निकटस्थ जलाशयों से पारंपरिक विधि विधान से डोली में नव पत्रिका तथा कलश में जल भरकर देवी दुर्गा की विशेष डोली व ढाक के साथ जयकारे लगाते सभी श्रद्धालु दुर्गा मंदिर पहुंचे।
मौके पर भक्तों के जयकारे के साथ मंदिर गूंजने लगे। सप्तमी पूजा के साथ ही कुंडहित प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है। वही सोमवार की महाष्टमी पूजा को लेकर भी तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने भी कुंडहित प्रखंड के दुर्गा मंदिरों में जाकर मत्था टेका।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024