सीवर के लिए कर रहे काम के दौरान मजदूर की दबकर हुई मौत का ...
सीवर के लिए कर रहे काम के दौरान मजदूर की दबकर हुई मौत का कौन हैं जिम्मेदार? मजदूर की मौत के बाद सुरक्षा को लेकर सेफ्टी पर उठे सवाल? ...
December 06, 2023
कौशाम्बी : सकिपा ने मनाई चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, भारत रत्न दिए जाने की मांग
Namo TV Bharat October 06, 2022
कौशाम्बी : सकिपा ने मनाई चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती, भारत रत्न दिए जाने की मांग
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिया जाए…अजय सोनी
रिपोर्ट : मुजफ्फर महफूज
कौशांबी। समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।
गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में समर्थ किसान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे… अमर रहें… के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने जमीनी स्तर पर किसानों के हित में आवाज बुलंद की। आगे कहा कि समर्थ किसान पार्टी भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करती है। इस संबंध में अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही भारत सरकार को एक ज्ञापन भेजकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिए जाने की पार्टी की ओर से मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रेमचंद केसरवानी, सुरजीत वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, भैरव दीन गौतम, जयराम पटेल, परिहार सिंह लोधी, राजू कोटार्य आदि मौजूद रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023