नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
कुंडहित पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Namo TV Bharat October 08, 2022
कुंडहित पुलिस ने फरार चल रहे तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रिपोर्ट : चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। शुक्रवार की रात कुंडहित पुलिस द्वारा फरार चल रहे तीन वारंटी को घर से गिरफ्तार कर शनिवार की सुबह जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला वारंटी करीबन छह साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था वही दूसरा वारंटी परिवहन 4 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था तथा तीसरा वारंटी दो साल से पुलिस को चकमा देकर ससुराल में रह रहा था। इस सम्बंध में कुंडहित थाना के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कुंडहित थाना कांड संख्या 39/16 के वारंटी कुंडहित थाना के फराकुसुम गांव के लखीराम हांसदा, कांड संख्या 13/18 का फरारी वारंटी झापदहा के दिलीप डेकारो तथा पीसीआर केस 32/20 के वारंटी कोईवाद के काल हेम्बरम को शुक्रवार की रात छापामारी अभियान चलाकर घर से गिरफतार किया गया है। उन्होने बताया लखीराम हांसदा एंव दिलीप डेकारो को घर से गिरफ्तार किया। लेकिन काल हैम्बरम अपने ससुराल नाला थाना क्षेत्र के घोलजोड़ में रह रहा था। बताया कि शनिवार की सुबह गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटी को जेल भेज दिया गया है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024