रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर वित्तीय रूप से सक्षम बनें बालिकाएं , बालिका दिवस पर आयोजित में बोले वक्ता
Namo TV Bharat October 11, 2022
आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर वित्तीय रूप से सक्षम बनें बालिकाएं , बालिका दिवस पर आयोजित में बोले वक्ता
रिपोर्ट : विनोद राजपूत
राजस्थान, श्रीगंगानगर। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मंगलवार को समग्र शिक्षा श्रीगंगानगर द्वारा जिला स्तरीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन मालवा पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बालिकाओं से आह्वान किया किया वे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर वित्तीय रूप से सक्षम बनें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ रहे जबकि जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग ने अध्यक्षता की। समग्र शिक्षा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक अरविन्द्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय किशोरी उत्सव में प्रथम स्थान पाने वाली बालिकाओं द्वारा मॉडल प्रदर्शित किए गए। श्री गौड़ और श्रीमती सिहाग द्वारा मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
मौके पर बालिकाओं को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। जिला कलक्टर के नवाचार के अन्तर्गत स्पोकन इंगलिश कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में श्री विजय कुमार, बडी संख्या में महिला अध्यापिकाएं और बालिकाएं विद्यार्थी मौजूद रहीं।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024