दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
पुलिस अधीक्षक ने किया बागडेहरी थाना का निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
Namo TV Bharat October 15, 2022
पुलिस अधीक्षक ने किया बागडेहरी थाना का निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने शुक्रवार को बागडेहरी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों एवं घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा अधीनस्थों को लंबित मामलों से लेकर विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के मुद्दे पर भी कई आवश्यक दिशा—निर्देश दिये। साथ ही क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसका पूरा ध्यान रखने को कहा।
वही सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। लूटकांड, डकैती, हत्या सहित गंभीर कांडों के केस की समीक्षा की गई।। क्षेत्र में हुई लूट, हत्या सहित गंभीर कांडों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने कांडों का शीघ्र निष्पादन सहित वारंटी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती आदि दिशा—निर्देश जारी किया।
मौके पर एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि बागडेहरी थाना का निरीक्षण किया जा रहा है।निरीक्षण के दरमियान जो पुलिस कर्मी कार्यरत है। उनके द्वारा किस तरह का कार्य किया जा रहा है,जो संतोषजनक है या नहीं। थाने का जो अभिलेख है अपडेट है या नहीं ।थाने में जो पदस्थापित पदधिकारी है उनको अपराधी के बारे में जानकारी है या नहीं।
जो कांड अनुसंधान के लिए दिए गए हैं उसका निर्वाहन ठीक से कर रहे या नहीं। जो पदाधिकारी इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं उसका दिशा सही है या नहीं आदि देखा गया। मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार झा, इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत, थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023