दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला ...
दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों पर गैंग रेप का आरोप, मामला प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र का जंघई चौकी इंचार्ज पर सामूहिक बलात्का...
September 26, 2023
राजस्थान: 26 अक्टूबर को मनाया जायेगा गंगानगर स्थापना दिवस
Namo TV Bharat October 21, 2022
26 अक्टूबर को मनाया जायेगा गंगानगर स्थापना दिवस
26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 8 बजे शिवपुर हैड पर व 9.15 बजे गंगासिंह चौक पर होगा कार्यक्रम
विनोद राजपूत
राजस्थान, श्रीगंगानगर। गंगानगर जिले का स्थापना दिवस समारोह 26 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया जायेगा। समारोह की पूर्व तैयारी हेतु जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिला कलक्टर ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे शिवपुर हैड पर पूजा अर्चना, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जायेगा। इसी दिन प्रातः 9.15 बजे गंगासिंह चौक पर महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। बैठक में शिवपुर हैड पर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिये गये, वहीं वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण की तैयारी की जायेंगी। गंगासिंह चौक पर सफाई व कार्यक्रम की तैयारियां नगरपरिषद द्वारा की जायेंगी।
जिला कलक्टर ने गंगानगर स्थापना दिवस के अवसर पर नगरपरिषद व नगर विकास न्यास को मुख्य चौराहों पर रंगीन प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. हरीतिमा ने बताया कि 26 अक्टूबर के सभी कार्यक्रमों में जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्मिकों
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023