शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
बाबू अवधेश सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
Namo TV Bharat October 23, 2022
बाबू अवधेश सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
रविंद्र तिवारी
जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के गांव अदारी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बाबू अवधेश सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर । रविवार की सुबह उन्होंने जीवन की अन्तिम सांस ली। जैसे ही यह समाचार क्षेत्र में फैला आस पास के गांवों के लोग उनके अन्तिम दर्शन के लिए उनके निज आवास पर जमा होने शुरू हो गये। श्री सिंह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे किन्तु पिछले सप्ताह उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। डाक्टरों के जबाव दे दिये जाने के बाद स्वजन उन्हें घर लाकर सेवा भाव कर रहे थे।
आपको बताते चलें कि श्री सिंह लम्बे समय से प्राथमिक विद्यालय अदारी में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत रहें और 2007 में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किये जाने के बाद दो वर्ष सेवा विस्तार प्राप्त कर वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुये।श्री सिंह लम्बे समय तक प्राथमिक शिक्षक संघ के मछलीशहर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष भी रहे। उनकी मृत्यु के पश्चात उनका पार्थिव शरीर निज आवास से उनकी कर्मस्थली अभिनव प्राथमिक विद्यालय अदारी में लाया गया। जहां से उनका शव अन्तिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से उनकी अंतिम विदाई की
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024