शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
प्रखंड मुख्यालय में धनतेरस के अवसर पर लोगों ने की जमकर खरीदारी
Namo TV Bharat October 23, 2022
प्रखंड मुख्यालय में धनतेरस के अवसर पर लोगों ने की जमकर खरीदारी
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। कुंडहित प्रखंड में धनतेरस को लेकर सजी दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव में भी धनतेरस को लेकर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। बाजारों में धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई। इस वर्ष का धनतेरस बाजार पिछली बार के धनतेरस बाजार से उछाल पर रही। पर्व पर सुबह से लेकर देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। ज्यादातर खरीदारी दोपहिया वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक व बर्तन की हुई। सुबह दस बजे से ही लोग धनतेरस की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, बाजार की रौनक बढ़ती गई। धनतेरस बाजार में पहुंचे लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करते देखे गए।
धनतेरस बाजार में पहुंचे लोग सोने-चांदी के सिक्के के साथ-साथ वाहनों तक की खरीदारी करते देखे गए। बाजार में उमड़ी भीड़ का एक बड़ा समूह बर्तन दुकानों पर जमा रहा । लोग अपने घरेलू प्रयोग में आने वाले बर्तनों की खरीदारी जमकर की। डिनर सेट, चम्मच सेट के अलावा थाली, ग्लास, कटोरा, प्लेट आदि के सेट खरीदते देखे गए।धनतेरस पर खरीदारी करने पहुंचे लोग बाजार से झाडू खरीदना नहीं भूल रहे थे। लोगों ने धनतेरस पर झाडू खरीदने की परंपरा का भी निर्वहन किया।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024