रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
स्थानीय व्यापारियों, कामगारों से सामान खरीदें: आहुजा
Namo TV Bharat October 23, 2022
स्थानीय व्यापारियों, कामगारों से सामान खरीदें: आहुजा
विनोद राजपूत
राजस्थान, श्रीगंगानगर। भाजपा महिला मोचां की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता आहुजा ने धनतेरस रूप चौदस, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा एवं भाईदूज के पांच दिवसीय पर्व पर इलाकावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक वक्तव्य में श्रीमती आहुजा ने प्रधानमंत्री के अभियान चोकल फॉरलोकल’ की चर्चा करते हुए दीपावली पर स्थानीय व्यापारियों कामगारों एवं अन्य लोगों से सामान खरीदने का आग्रह किया, ताकि हर घर तक धन का आवागमन हो सके और सही मायने में दीपावली मनाई जा सके।
उन्होंने बिजली की चाइनीज लड़ियों के बजाय अपने घर में दीपक की रोशनी से उत्सव मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर हम एक दीपक और उसकी सामग्री खरीदते हैं, तो पांच लोगों को रोजगार देते हैं। दीपक से कुम्भकार, बाती के लिए कपास से किसान, सरसों तेल के लिए कच्ची घाणी के व्यापारी श्रमिक सब जुड़े होते हैं।
श्रीमती आहुजा ने कहा कि पर्व हमारी प्राचीन परंपरा एवं समृद्ध संस्कृति के प्रतीक है, जो न केवल हम में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं, बल्कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास से भी जोड़े रखते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व एवं त्योहारों से जुड़ने का मतलब है, अपनी जड़ों से जुड़े रहना। पाक्षात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024