रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व
Namo TV Bharat October 25, 2022
मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर शुभ कार्यों के प्रतीक भगवान श्री गणेश तथा धन- धान्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना वैदिक रीति-रिवाजों से की गई। लोगों ने अपने-अपने घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर परिवार की सुख शांति की कामना की। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर दीपों से सजे प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आकर्षक छटा को देख सारी रात लोग काफी रोमांचित हुए।
सारी रात पटाखों की गूंज ने तो दीपावली पर्व के उत्साह को दोगुना कर दिया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के खजुरी सहित कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर भव्य मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रातभर पुलिस की गश्ती दल भी चौक-चौराहे पर तैनात दिखी।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024