शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
सोराकी में चल रहे तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन।
Namo TV Bharat October 26, 2022
सोराकी में चल रहे तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन।
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो हुए शामिल
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। काली पुजा के मौके पर कुंडहित प्रखंड के सोराकी गांव में चल रहे तीन दिवसीय फुटबांल टुर्नामेंट का समापन बुधवार को किया गया। फाईनल खेल का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा गेंद को कीक मारकर किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो ने उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोंधित करते हुए कहा हमें बहुत अच्छा लग रहा है आज गांव देहात में खेल प्रेमियों ने खेल को आगे ले जाने के लिये विभिन्न गावं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 15 से 20 टीम भाग लेेते हे। प्रत्येक टीम में अच्छे खिलाड़ी अपने प्रतिभा को प्रदर्शन कर रहे है। हमें उम्मीद है यह खिलाड़ी आने वाले समय में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर गांव के साथ-साथ राज्य का नाम रोशन करेगा। ग्रामीण खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने के लिये वर्तमान हेंमत सरकार ने जिस तरह खेल नीति बनाए है। यह खेल नीति का पुरा लाभ गांव के खिलाड़ियों को मिलेगा।
सरकार ने खेल नीति के माध्यम से तरह तरह की सुबिधा के साथ नियोजन नीति, प्रोत्सहन राशि , खेल में अच्छे कोच के रुप में साबित करने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से सुबिधा प्रदान किया जायेगा। उन्होने उपस्थित खेल प्रेमियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की सलाह दी। ताकि आने वाले समय में झारखंड का नाम रोशन कर सके। वही विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो ने हरियालमाटी गावं पहॅूचकर मॉ काली मदिर में माथा टेक कर मां से आशिर्वाद प्राप्त की। साथ ही गांव के युवा लोगों से मिलकर गांव की हालचाल प्राप्त की। इधर फाईनल मैंच बेड़ा बनाम झिलिक स्टार के बीच खेला गया। जहा बेड़ा टीम ने एक गोल से विजय होकर खिताब अपने नाम कर लिया। वही कमिटी की ओर से विजयी टीम को नगद 10,000 तथा उप विजयी टीम को 8000 तथा सेमी फाईनल टीम को 3-3 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर विधानसभा अध्यक्ष के अलावे जिप सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, मुखिया विमला हांसदा, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज डोकानिया, संतोष सिन्हा कमिटी के अध्यक्ष जय प्रकाश टुडु, सचिव परेश किस्कु, कोषाध्यक्ष बलदेव हेम्बरम , मनिलाल हेम्बरम, नरेश किस्कु, सुजीत मुर्मू, आनन्द टुडु, मिशिल मरांडी, मोहन किस्कु, रंगलाल मुर्मू, विशाल मुर्मू एंव काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024