नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा
Namo TV Bharat October 26, 2022
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को गोवर्द्धन पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि दिवाली की अगली सुबह गोवर्धन पूजा की जाती है।लेकिन इस साल दीपावली के 1 दिन बाद गोवर्धन पूजा की गई। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।
इस तरह गौ सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है। वहीं, गोवर्द्धन पर्वत के रूप में हरेक गांवों में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गौ माता की भी पूजा-अर्चना की गईं। जानकर बताते हैं कि हजारों साल पहले आज ही के दिन इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपना अलौकिक अवतार दिखाते हुए गोवर्द्धन पर्वत को अपनी हाथ की तर्जनी अंगुली पर उठाकर इंद्र के घमंड को चूर-चूर किया था। तब से चली आ रही परंपरा के तहत गोवर्द्धन पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर गायों को नहला-धुलाकर खूब सजाया-संवारा गया। तत्पश्चात गाय की पूजा कर उनकी आरती भी उतारी गई।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024