रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
छोलाबेड़िया मैदान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Namo TV Bharat November 04, 2022
छोलाबेड़िया मैदान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड के मुड़ाबेड़िया पंचायत के छोलाबेड़िया मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्वाटन मुडाबेडिया मुखिया समिता सोरेन, पंचायत समिति सदस्य शिलामती मुर्मू, गंगा बाउरी, जिप सदस्य बंदना खां, सीओ नित्यानंद प्रसाद, बीडीओ श्रीमान मरांडी, सांसद प्रतिनिधि फटिक गोप, बीससुत्री उपाध्यक्ष अतावर खान, विधायक प्रतिनिधि गणेश हेम्बरम आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम शुरु होते ही स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली को लेकर बीडीओ को जानकारी दिया। ग्रामीणों ने कहा मुड़ाबेड़िया पंचायत बंगाल सीमा से सटे होने के कारण प्रखंड मुख्यालय से 22 से 25 किलोमीटर दुरी पर है। सभी सड़को पर नोकिले पत्थर बाहर निकल गया है। पंचायत से खजुरी मोड़ तक सड़क जर्जर हो जाने से आवागमन करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पंचायत के अधिकतर गावं में पक्की सड़क नही होने के कारण गांव में चार पहिया वाहन बहुत मुश्किल से घुसता है। लोगों ने बीडीओ से पंचायत के सड़को की स्थिति पर ध्यान देने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा इस सम्बंध में उच्च अधिकारी को अवगत कराया जायेगा। ताकि जनता के हित में सड़क की सुविधा किया जाय। उन्होने कहा प्रखंड के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगो को सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। बीडीओ श्री मरांडी ने कहा कुंडहित प्रखंड में 850 वैसे मजदुर है जिनके पास एक से अधिक जॉब कार्ड है। वैसे मजदुरों को चिन्हित कर परिवार में एक जॉब कार्ड बनाने को कहा गया।
कहा कि आज तक 350 मजदुरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया है। उन्होने आवास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सूची के क्रमवार डाटा बेस के अनुसार ही लाभुको को आवास मुहैया कराया जायेगा। किसी को लाभ देने के लिये किसी का नाम काट कर आवास नही दिया जायेगा। सूची के अनुसार ही आवास के लिये इंतजार करना है।
वही मुड़ाबेड़िया पंचायत में एक ही योजना दिखाकर तीन चार बार सरकारी राशि उठाने की बात सामने आया है। लेकिन इस बार एैसा नही होगा सरकारी राशि का सही उपयोग करें। वही कार्यक्रम के दौरान 950 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे 234 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एक किसान को केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र तीन बृद्वा को पेंशन स्वीकृति तथा दो महिला समुह के दीदीयों को दस लाख ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। मौके पर उक्त अधिकारी के अलावे बीपीआरओ महादेव पौद्दार, एसबीएम के प्रखंड समन्वयक रफिक हुसैन सहित सभी विभागीय कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024