रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
प्रतिबंधित लॉटरी के साथ एक आरोपी को पुलिस ने कुंडहित बाजार से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Namo TV Bharat November 05, 2022
प्रतिबंधित लॉटरी के साथ एक आरोपी को पुलिस ने कुंडहित बाजार से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। सदर थाना पुलिस ने कुंडहित बाजार से दूसरे राज्यों के अवैध लॉटरी बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को कुंडहित बाजार से लॉटरी बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार कुंडहित निवासी परमेश्वर कर प्रतिदिन की भांति कुंडहित बाजार में प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार कर रहा था। इस अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिलते ही कुंडहित पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कुंडहित निवासी परमेश्वर कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
वही मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया है ।इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर बाजार से कुंडहित निवासी परमेश्वर कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कुंडहित थाना कांड संख्या 44/2022 भादवि की धारा 290, 420 लॉटरी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को मेडिकल चेकअप के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। बहरहाल कुंडहित पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध लॉटरी का धंधा करने वाले एजेंटों में हड़कंप मच गया है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024