इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
सपसपिया मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित।
Namo TV Bharat November 10, 2022
सपसपिया मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित।
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। गुरुवार को कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी पंचायत अन्तर्गत सपसपिया मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्वाटन पालाजुडी मुखिया गीता पहाडिया, जिप सदस्य रीना मंडल, बीडीओ श्रीमान मरांडी, प्रखंड बीससुत्री उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जलित कर किया।
कार्यक्रम में बीडीओ श्रीमान मरांडी ने उपस्थित पंचायतवासियों को जानकारी देते हुए कहा पिछले बीस दिनों से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आवास को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है।
पिछले बार आवास को लेकर बहुत सारे योग्य लाभुकों का नाम आवास लिस्ट से रिजेक्ट हो गया था। इस बार उन योग्य लाभुकों को देखते हुए आवास सुची में 15 नवम्बंर के बाद नाम चढाया जायेगा। साथ ही कहा 15 नवम्बंर के बाद आवास, पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार आदि को लेकर सभी पंचायत में सर्वे किया जायेगा।
सर्वे मे यह भी देखा जायेगा कि किन कारणों से लाभुको को सरकारी लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होने जनताओं को आश्वासन देते हुए कहा कार्यक्रम के दौरान जो भी आवेदन प्राप्त हुआ है। उसे जल्द से जल्द निष्पादन किया जायेगा। उन्होेने कहा अजय बराज योजना से पानी छोड़ा जाय तो इस क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ पहॅूचेगा।
अजय बराज के पानी से इस क्षेत्र के किसान दो फसली का खेती कर पायेगे। जिससे कोई भी किसान गरीब नही रहेंगे। बीडीओ श्री मरांडी ने जानकारी देते हुए कहा अभीतक 2200 वृद्धों को पेंशन स्वीकृति कर लाभ दिया जा चुका है। पेंशन से किसी को शिकायत का मोैका नही दिया जायेगा। उन्होने बताया दिसम्बर महीना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा।
वही मनरेगा योजना के तहत सभी पंचायत में 20 से 25 सिचाई कुप निर्माण का स्वीकृति दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान तीन वृद्ध लोगो को पेंशन स्वीकृति, तीन ग्रीन राशन कार्ड स्वीकृति पत्र, एक मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
मौके पर उक्त अधिकारी के अलावे बीपीआरओ महादेव पौद्दार, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित सभी विभाग के कर्मी एवं काफी संख्या में पंचायत वासी उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024