रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई बैठक।
Namo TV Bharat November 12, 2022
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई बैठक।
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। शनिवार को मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष कुमार दत्ता की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति मासिक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सह प्रधानाध्यापक प्रदीप मुर्मु आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान वार्षिक अनुदान राशि 2022 -23 के खर्च पर चर्चा एवं संबंधित कार्य संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया।
साथ ही विद्यालय भवन का रंगाई -पुताई, विद्यालय में अन्य आवश्यक सामग्री जैसे अलमीरा, झाडू, टेबल, चेयर, रजिस्टर कॉपी, चौक, डस्टर आदि का खरीदने, विद्यालय की साफ-सफाई, खेल सामग्री, सेल्फ डिफेंस हेतु प्राप्त राशि पर खर्च, वर्ग कक्ष एवं शौचालय मरम्मती, विद्यालय के सौंदर्य आदि कार्यों पर खर्च करने को लेकर चर्चा की गई।
साथ ही पठन-पाठन पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि वर्तमान समय में विद्यालय में एक ही शिक्षक कार्यरत है एवं लगभग 300 छात्र हैं जिसके लिए जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, समिति के सदस्य एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप मुर्मू ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षक देने के लिए आग्रह किया है ताकि विद्यालय का पठन-पाठन कार्य अच्छा संचालित हो सके।
मौके पर जिला परिषद सदस्य रीना मंडल ने कहा कि मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में मात्र एक ही शिक्षक के भरोसे पठन पाठन हो रहा है। इस विद्यालय में 300 छात्रा पढ़ती है। कहा कि 300 छात्राओं के पठन-पाठन दयनीय है । शिक्षक ना होने से छात्राओं की पठन -पाठन में बहुत दिक्कत हो रही है और विद्यालय में सही ढंग से हर विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से जल्द से जल्द शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है। कहा कि अगर विद्यालय में शिक्षको की कमी को पूरी नहीं की जाएगी तो छात्राओं के अभिभावक के साथ धरना पर बैठेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष सिमा देवी, सदस्य महाश्वेता चक्रवर्ती , दीपक बाउरी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर बिकास चंद्र गोप, लिपिक रबीन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024