रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
भेलूवा पंचायत सचिवालय के समक्ष जनता दरबार का हुआ आयोजन।
Namo TV Bharat November 12, 2022
भेलूवा पंचायत सचिवालय के समक्ष जनता दरबार का हुआ आयोजन।
विभिन्न परिसंपत्तियों का हुआ वितरण
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। शनिवार को कुंडहित प्रखंड के भेलुवा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्वाटन मुखिया आरती हेम्बरम, सीओ नित्यानंद प्रसाद, बीडीओ श्रीमान मरांडी, प्रखंड बीससूत्री उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पंचायत समिति सदस्य टुंपा मंडल आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि ठंड से बचने के लिये गरीब, असहाय, बुजूर्ग लोगों के बीच कम्बल वितरण किया जायेगा। इसके लिये सभी पंचायत में प्रखंड से कम्बल उपलब्ध कराया गया है।
सभी मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि कल से ही अपने अपने पंचायत के अंदर गरीब असहाय बुजूर्ग लोगों के बीच सूची तैयार कर कम्बल का वितरण शुरू कर दिया जाय। ताकि कम्बल को लेकर किसी तरह की शिकायत सूनने को न मिले।
वही बताया कि तालाब में डुब कर मरने वाले आश्रितों को सरकार की ओर से चार लाख रुपया देने का प्रावधान है। तालाब में डुब कर मरने पर इसकी जानकारी तुंरत अपने थाना में देकर मृतक का पोस्टमार्टम कराये। पोस्टमार्टम रिपोंर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार एवं बैंक खाता के साथ अंचल कार्यालय में आवेदन कर सकते है।
वही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभाग द्वारा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 265 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 112 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
वही कार्यक्रम के अंत में आपूर्ती विभाग से 09 लोगो के बीच ग्रीन राशन कार्ड का स्वीकृति पत्र, दो बृद्वा, तीन विधवा तथा दो दिव्यांग के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। मौके पर उक्त अधिकारी के अलावे बीपीआरओ महादेव पौद्दार, प्रखंड समन्वयक मो रफिक हुसैन सहित पंचायत वासी उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024